चर्चा में क्यों ?
- एक बार फिर भूटान और चीन के बीच सीमा विवाद सुर्खियों में है।
- चीन ने भूटान के पूर्वी भारत पर दावा किया है; सकतेंग वन जीव अभ्यारण को सीमा विवाद वाला क्षेत्र बताया है।
- भारत के अरुणाचल प्रदेश से यह अभ्यारण सटा हुआ है।
- चीन के इस नए दावे से भारत और चीन के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।
- चीन ने भूटान के पूर्व की सीमा में स्थित सकतेंग वन्य जीव अभ्यारण को दोनों देशों के बीच विवाद क्षेत्र बताया
- यह क्षेत्र में इससे पहले कभी विवादित नहीं था।
- भूटान ने चीन के दावे को सिरे से खारिज किया है और अभ्यारण को भूटान का अटूट हिस्सा बताया है।
- चीन ने ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी (GEF) काउंसिल की 58 वीं बैठक में इस अभ्यारण को दी जा रही फंडिंग पर रोक लगाने की कोशिश की थी।
- हालांकि काउंसिल ने चीन के दावे को खारिज करते हुए अभ्यारण के विकास के लिए फंड पास कर दिया था।
- चीन और भूटान के बीच कोई फॉर्मल डिप्लोमेटिक रिलेशंस नहीं है।
- अभी तक दोनों देशों के बीच सीमाएं तय नहीं की गई है।
- चीन और भूटान ने वर्ष 1984 से लेकर 2016 के बीच में अब तक 24 दौर की बातचीत की है।
- यह अभ्यारण भूटान के सुदूर पूर्वी भाग में त्राशीगंग जिले में स्थित है।
- इसकी स्थापना 2003 में की गई थी।
- यह पूर्व और उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से सीमा साझा करता है।
- यह मेरक, सकतेंग और लौरी गेओंग के लगभग 740.60 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
- यह मुख्य रूप से रेड पांडा, हिमालय मोनाल तीतर पक्षी (Monal pheasant) बुरुंश का फूल (Rhododendran) , Khaling torrent Catfish आदि पाई जाती है।
- ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी (GEF) की स्थापना 1992 में की गई थी।
- यह एक ग्लोबल बॉडी है जो पर्यावरणीय क्षेत्र के प्रोजेक्ट को फाइनेंस करती है।
- अब तक भूटान और चीन के बीच केवल उत्तर और पश्चिम में सीमा विवाद था।
- उत्तर में पसमलूंग एवं जकरलूंग और पश्चिम में डोकलाम विवादित क्षेत्र था।
- जबकि पूर्वी क्षेत्रों को लेकर दोनों देशों के बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा है।
- विशेषज्ञों का मानना है कि चीन भारत के सामने एक नया फ्रंट खोलने की कोशिश कर रहा है।
अभ्यास प्रश्न
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
- सकतेंग जीव अभ्यारण भूटान के पश्चिमी भाग में स्थित है
- ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी की स्थापना 1992 में की गई थी।
- ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी पर्यावरणीय क्षेत्र को फाइनेंस करने वाला एक वैश्विक निकाय है।
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. उपर्युक्त सभी
No comments:
Post a Comment