Saturday, October 27, 2018

Thursday, October 25, 2018

Monday, July 2, 2018

जीवन को सुरक्षित रखने के लिए करना होगा यह कार्य

राम नगरी अयोध्या में प्राकृतिक पर्यावरण को बचाने के लिए जन जागरण के लिए निकले सवेरा परिवार के लोगो

अयोध्या : देश में पर्यावरण को सुरक्षित रखा अत्यंत आवश्यक हो गया है इसके लिए लोगो को जाग्रित करने के लिए सवेरा परिवार के द्वारा अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में 'बचेगी प्रकृति तो खिलेंगे जीवन के पुष्प' विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे एक हजार तुलसी के पौधे भी वितरित किया गया. इस अवसर पर आए लोगो ने बताया कि आज के इस भौतिक युग मे प्रकृति पर्यावरण नष्ट कर रहे. मनुष्य अपने निजी स्वार्थ के लिए सैकड़ो वर्ष पुराने पेड़ काट दे रहे है इससे पशु पक्षियों का ही नही मानव का जीवन के लिए भी संकट बढ़ता जा रहा है।
थोड़ा सा दान थोड़ा सा पानी करेगा जीवन सुरक्षित
इस गोष्ठी के आयोजक आचार्य शिवेंद्र ने आए हुए लोगों को जल संरक्षण पर जागरूक किया और जल संरक्षण की विभिन्न विधियां बताई. उन्होंने बताया सवेरा परिवार की तरफ से विभिन्न प्रकार के लगभग 15हजार से अधिक वृक्षों को अब तक बांटा गया ,जिससे भविष्य में उनका लाभ मिलना सुनिश्चित है. साथ ही पक्षियों के संरक्षण पर निरंतर चल रहे प्रयास 'थोड़ा सा दान थोड़ा सा पानी' के कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए उन्होंने लोगों से पुनः अपनी जड़ों की तरफ लौटने का भी निवेदन किया।
पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूप होना जरुरी
इस प्राकृतिक धरा पर मधुमक्खियां डंक नहीं जीवनदायिनी है. एक अनुमान के मुताबिक हमारा हर तीसरा निवाला इन्ही की देन है. तितलियों , मधुमक्खियों ,पक्षियों एवं वृक्षों का संरक्षण करना ही होगा. जिसके लिए जरुरी है कि कट रहे पेड़ पौधों पर रोक लगे और अपने घरो के पास पेड़ पौधों को लगाये और दुसरो को भी प्रेरित करे, कार्यक्रम में महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ,डीएफओ डॉ रवि कुमार सिंह, रघुनाथ दास शास्त्री ,भाजपा के जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे, शिक्षक नेता डॉ चक्रवर्ती सिंह, संजीव त्रिपाठी, सुनील अवस्थी ,सत्येंद्र गुप्ता, अभय यादव, विमला त्रिपाठी ,सुनीता, सहित काफी संख्या में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे ।

Saturday, June 30, 2018

चन्द्र ग्रहण से शुरू होगा श्रावण माह , लोगो को रहना होगा सावधान हो सकती है कोई दुर्घटना


श्रावण माह की शुरुवात चन्द्र ग्रहण से होगा, सैकड़ो वर्षो के बाद पड़ रहा यह योग, भारत में होगा अधिक प्रभाव



अयोध्या : ग्रहण नक्षत्र से शुरू होगा श्रावण माह का प्रारंभ काफी प्रभावित होगा प्राकृतिक परिस्थिति, सभी लोगो को रहना होगा सावधान राशियों पर भी पड़ रहा बुरा प्रभाव , यह संभावनाए ज्योतिष व नक्षत्र की गणना बता रही है श्रावण कृष्ण पक्ष की शुरुवात 28 जुलाई दिन शनिवार से चन्द्र ग्रहण के मध्य से होगा, इस दिन और नक्षत्र के आपसी मेल के कारण श्रावण माह पर बुरा प्रभाव डाल रहा है वहीं ज्योतिष के मुतावित श्रावण का प्रथम पक्ष काफी विनाशकारी देखा जा रहा है.
चन्द्र ग्रहण के साथ श्रावण माह होगा प्रारंभ

श्रावण के प्रारंभ में ही ग्रहण होना अशुभ माना जाता है जिसके लिए अब लोगो को एक माह में सावधान होना पडेगा.अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा ने ज्योतिष गणना के मुताबित बताया कि इस वर्ष श्रावण माह में परिस्थिति अनुकूल नहीं है , जिसके कारण प्राकृतिक वातावरण को काफी प्रभावित कर रहा है इस वर्ष श्रावण कृष्ण पक्ष का प्रारंभ चन्द्र ग्रहण मुहूर्त से हो रहा है, इस वर्ष 27 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा रात्रि 11.54 से प्रारंभ होगा और श्रावण कृष्ण पक्ष में 3.49 तक रहेगा तथा प्रथम पक्ष में तीन शनिवार तथा श्रावण अमवस्या भी शनिवार रात्रि से प्रारंभ होगा. यह योग सैकड़ो वर्षो के बाद पड़ रहा है
इस वर्ष इस माह में रहना होगा सावधान
पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पड़ रहे श्रावण माह में लोग को सावधान रहना होगा जिससे किसी भी परिस्थिति होने पर कोई बुरा असर न पड़े तथा इस माह में प्राकृतिक रूप में कहीं अपार वर्षा तो कही सुखा पड़ने की भी स्थिति है तथा कई दुर्घटनाओ का भी योग ज्योतिष की गणना में देखी जा रही है इसके साथ मनुष्यों के राशियों पर ग्रहण का असर रहेगा, बताया कि यह ग्रहण भारत में अधिक प्रभाव होगा तथा पंडित प्रवीन शर्मा ने लोगो को किसी विशेष परिस्थिति के कारण ही यात्रा करने की सलाह भी दी

Thursday, June 21, 2018

लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस में धर्म के नाम पर कपल का अपमान!

लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस में धर्म के नाम पर कपल का अपमान!


 
यूपी की राजधानी लखनऊ के रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में बुधवार को एक महिला ने पासपोर्ट अधीक्षक पर धर्म के नाम पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ट्वीट किया है। दूसरी ओर, रीजनल पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में अंडरटेकिंग मांगने के दौरान अधीक्षक से कहासुनी होने की बात कही है। इस मामले में आरोपी पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्र का ट्रांसफर कर दिया गया है। 

राजधानी निवासी तन्वी सेठ ने वर्ष 2007 में अनस सिद्दीकी से शादी की थी। उनकी छह साल की बच्ची भी है। तन्वी का दावा है कि बुधवार को वे तीनों पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट बनवाने गए। शुरुआती दो काउंटरों (ए और बी ) पर उनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई, लेकिन जब वह तीसरे काउंटर पर पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्र के पास गईं तो वह उनके धर्म को लेकर अपमानित करने लगे। तन्वी ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद कुछ अन्य कर्मचारी भी उनकी खिल्ली उड़ाने लगे। जब वह काउंटर सी-5 पर पहुंचीं तो हालात और बिगड़ गए। विकास मिश्र ने दस्तावेज देखने के बाद मुसलमान से शादी के बारे में सवाल-जवाब शुरू कर दिए। उनका यह बर्ताव तन्वी को नागवार गुजरा। इसी दौरान उनके पति अनस सिद्दीकी भी उनके पास पहुंच गए। आरोप है कि विकास ने अपमानित करते हुए दोनों को एक ही सरनेम करने की सलाह दे डाली। तन्वी और अनस ने इसका विरोध किया। नोएडा में बहुराष्ट्रीय कम्पनी में कंप्‍‍‍यूटर इंजिनियर अनस ने अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर ऐतराज जताया। बाद में एपीओ विजय द्विवेदी ने विभाग की ओर से माफी मांगते हुए उनसे लिखित शिकायत मांगी। अधीक्षक के बर्ताव से आहत तन्वी ने बताया कि उन्होंने पूरे प्रकरण को लेकर पीएमओ और विदेश मंत्री से गुहार लगाई है। अंडरटेकिंग देनी होती है, जांच होगी 
रीजनल पासपोर्ट अफसर पीयूष वर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। हिंदू पत्नी व मुस्लिम पति के अब तक सैकड़ों पासपोर्ट बन चुके हैं। पासपोर्ट में पति-पत्नी के अलग धर्म के होने से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन पति व पत्नी का सरनेम अलग होने पर नियमानुसार आवेदक को एक सादे कागज पर लिखित घोषणा करनी होती है, जिसमें उनकी शादी व सरनेम का जिक्र जरूरी होता है। मैं गुरुवार को पूरे मामले की छानबीन करवाऊंगा। अगर कोई दोषी पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी

Wednesday, June 20, 2018

लखनऊ : चारबाग के एसएसजे और विराट होटल में लगी भीषण आग, छह जिंदा जले, तीन गंभीर

लखनऊ : चारबाग के एसएसजे और विराट होटल में लगी भीषण आग, छह जिंदा जले, तीन गंभीर
लखनऊ के चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आग ने बगल में स्थित विराट होटल को भी अपनी जद में ले लिया। हादसे में छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेस्क्यू टीम ने करीब छह घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। चारबाग रेलवे स्टेशन के पास एसएसजे इंटरनेशनल होटल है। बताते हैं कि होटल के बेसमेंट में स्थित किचन में सुबह नाश्ते की तैयारियां चल रही थीं। 5:30 बजे के करीब अचानक आग लग गई और किचन से सटे बार को भी चपेट में ले लिया। अल्कोहल के कारण आग तेजी से फैली। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर टूरिस्ट सो रहे थे। लपटें उठती देख होटल कर्मी और बाहर के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। पर्यटक और होटल कर्मचारी भागे लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित विराट होटल भी इसकी चपेट में आ गया। लपटें तेज होने के चलते कई लोग होटल से नहीं निकल पाए।

Tuesday, June 19, 2018

वर्ष 2020 तक आर्मी को मिलेगा एडवांस्ड मीडियम रेन्ज मिसाइल सिस्टम

General knowledge

वर्ष 2020 तक आर्मी को मिलेगा एडवांस्ड मीडियम रेन्ज मिसाइल सिस्टम

डीआरडीओ द्वारा 27 अगस्त, 2017 को भारतीय थल सेना के लिए अत्याधुनिक मीडियम रेन्ज सर्फेस-टू-एयर (एमआरएसएएम) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इजरायल एयरोस्पेस इण्डस्टी्ज (अाईएआई) के साथ 17 हजार करोड़ के सौदे पर हस्ताछर किए गए|
समझौते के अनुसार, 70किमी की रेन्ज में बैलिस्टिक मिसाइल, लडाकू विमान और अटैक हेलिकॉप्टर को गिराने मे सछम है|

भूटान के नए क्षेत्र पर चीन का दावा

                 चर्चा में क्यों ? एक बार फिर भूटान और चीन के बीच सीमा विवाद सुर्खियों में है। चीन ने भूटान के पूर्वी भारत पर ...