Sunday, June 17, 2018

राम नगरी अयोध्या से काशी तक के लिए निकली जाएगी जन जागरण यात्रा

14 अगस्त को राम नगरी अयोध्या से काशी तक के लिए निकली जाएगी जन जागरण यात्रा

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व देश की अखंडता के लिए अयोध्या से काशी की यात्रा निकली जाएगी, जो कि 14 अगस्त से यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान अखण्ड भारत और राम मंदिर निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में संत शामिल होंगे।
अयोध्या से काशी के लिए निकाली जाएगी यात्रा
राम मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा लगातार यात्राये निकली जा रही है। इसी क्रम में अयोध्या से काशी तक के लिए निकली जाएगी, जिसमें नव युवकों को जोड़ने का कार्य कर किया जाएगा। यह यात्रा अयोध्या के सरयू नदी के तट से निकली जाएगी और फैजाबाद सुल्तानपुर होते हुए काशी के गंगा घाट पर पहुंचेगी। दक्षिण भारत से कई संत इस यात्रा में शामिल होंगे तथा अन्य कई हिन्दू वादी संगठन को भी इस यात्रा के दौरान जोड़ा जाएगा, जिससे इसका प्रचार प्रसार बढ़ सके।
राम मंदिर के साथ देश में बने अखंडता
इस यात्रा की जानकारी देते हुए दक्षिण भारत से आये संत स्वामी आत्मा प्रकाश सरस्वती ने बताया कि हिंदुस्तान अखंडता था और इसे दोबारा अखंड बनाने के लिए यात्रा अयोध्या से निकलकर काशी के गंगा घाट तक जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और देश में अखंडता बने तथा बताया कि पहले इस देश की सीमा अफगानिस्तान तक हुआ करती थी। लेकिन इराक, पाकिस्तान और बांग्लादेश यहां से अलग हो गया। दोबारा इसको कैसे एक किया जाए, इसके लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। पहले हिंदू और मुस्लिम एक साथ भारत में रहते थे और अखंडता बनी थी लेकिन राजनीतिज्ञों ने इसे बांट दिया। इसलिए देश के नव जवानों को यह सन्देश जाना चाहिए कि भरत को अखंडता बनाना है और बताया कि अयोध्या सहित देश के सभी प्रांतों से साधु संतों को इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है।

No comments:

भूटान के नए क्षेत्र पर चीन का दावा

                 चर्चा में क्यों ? एक बार फिर भूटान और चीन के बीच सीमा विवाद सुर्खियों में है। चीन ने भूटान के पूर्वी भारत पर ...